Posts

Showing posts from April, 2019

जमुई: अपराधियों ने रामा यादव के बेटे सकलदेव यादव को गोलियों से किया छलनी, मौत

Image
जमुई के खैरा प्रखंड से एक बड़ी खबर आ रही है. जमुई में खैरा थाना क्षेत्र के चौकीटांड गांव में अपराधियों ने बुधवार की शाम रामा यादव के बेटे सकलदेव यादव को गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया. हमले में बुरी तरह से घायल युवक की इलाज के लिए जमुई ले जाने के क्रम में रास्ते में मौत हो गई. मौत के बाद गांव में दो समुदाय के बीच सांप्रदायिक तनाव बना हुआ है. मृतक की पहचान गांव के उप सरपंच राम यादव के 24 वर्षीय पुत्र सकलदेव यादव के रूप में हुई है.बताया जाता है कि मृतक देर शाम घर के समीप एक मंदिर के पास बैठा हुआ था तभी 6-7 की संख्या में आए बाइक सवार अपराधियों ने उसे घेर लिया तथा उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने उसे चार गोली मारी और हथियार लहराते फरार हो गए. घटना की वास्तविक वजह क्या है यह अभी पता नही चल पाया है. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त है. घटना की जानकारी पाकर थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह दलबल के साथ घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं.एसपी जे रेड्डी ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिली है. एक युवक को गोली लगने की बात सामने आई है. एसडीपीओ को घट...