Posts

Showing posts from August, 2018

दलित, पिछड़े,आदिवासी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के लिए विधायक सुमित ने उठाई आवाज

Image
अंगक्षेत्र के लोकप्रिय जदयू नेता माननीय सुमित कुमार सिंह जी ने प्रेस विज्ञप्ति  जारी कर कहा है कि अगर आदरणीय रामविलास पासवान जी का पोता कल आरक्षण का लाभ लेगा तो क्या वह हमारे समाजसेवी शंकर पासवान जी, टेटू रविदास जी, रामेश्वर रजक जी के बच्चों को आरक्षण का लाभ मिलने में बाधक नहीं बनेगा? मैं यही सवाल उठा रहा हूं कि दलित समाज को 14%आरक्षण है। अगर आरक्षण से सबल समर्थ बने लोग ही बारबार लाभ लेंगे तो नितांत गरीब मज़दूरी कर जीवन यापन करने वाले भुअर मांझी जी, दीनू राम जी के बच्चों का नंबर कब आएगा? इसलिए विनम्र निवेदन है कि आरक्षित वर्ग के सबल, समर्थ लोग स्वेच्छा अपने आरक्षण के हक का परित्याग करें, अपने ही समुदाय के वंचितों को उसका लाभ लेने दें!आरक्षण का मकसद पिछड़े-दलित, वंचित समुदाय के लोगों को सबल, समर्थ बना सम्मान दिलाना। 66 वर्षों से  दलित-आदिवासी समुदाय और 27 वर्षों से पिछड़े वर्ग को आरक्षण की सुविधा मिली हुई है। सवाल यह है कि कितने पिछड़े,दलित, आदिवासी समुदाय के आरक्षण के लाभार्थी सबल, समर्थ बने। उनमें से कितने लोगों ने खुद से कहा कि, "उन्हें आरक्षण का बहुत लाभ मिला, अब वह समर्थ हो...

गरीबों,वंचितों, शोषितों को हर हाल में मिलना चाहिए आरक्षण:सुमित

Image
अंग क्षेत्र के लोकप्रिय जदयू नेता सुमित कुमार सिंह जी ने कहा है कि आरक्षण पर बहुत बवाल मचा हुआ है। मेरी राय है कि अवश्य गरीबों, वंचितों, शोषितों को आरक्षण मिलना चाहिए। लेकिन मेरी उन सबों से विनती है कि जो कई पीढ़ियों से आरक्षण का लाभ उठा रहे हैं। बहुत सम्पन्नता, सामाजिक प्रतिष्ठा हासिल कर ली है, उसके बावजूद वह आरक्षण का लाभ लेने के लिए दमित, शोषित, पीड़ित बने हुए हैं। वह अपने ही समाज के गरीब दलित-पिछड़ों को आगे बढ़ने में सायास या, अनायास बाधक बन जाते हैं। जिस तरह से क्षमतावान लोगों ने प्रधानमंत्री जी की अपील पर एलपीजी सब्सिडी सरेंडर कर दिया। खुद से छोड़ दिया। स्वेच्छा से त्याग दिया।उसी तरह से मेरा विनम्र निवेदन है कि आप सबों में जो भी क्षमतावान हैं, कई पीढ़ियों से बड़े-बड़े ओहदों पर रहे हैं। मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, प्रोफेसर, बड़े वकील, न्यायाधीश, महत्वपूर्ण पद पर बैठे इंजीनियर आदि बड़े ओहदों पर रहे हैं। वह, उनके बच्चे आरक्षण को खुद से त्याग अपने ही समाज के वंचित युवाओं, बच्चों के लिए अधिक अवसर मुहैया कराने में योगदान दें। जो भी ऐसा करेंगे, मैं खुद स...

भाजपा प्रखंड अध्यक्ष विनय पांडेय के नेतृत्व में शोकसभा का आयोजन

Image
सदी के महानायक युगपुरूष भाजपा के प्रथम अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की निधन के बाद देश मर्माहत है ।उक्त बातें कामिनी वालिका उच्च विद्यालय विद्यालय मलयपुर के प्रांगण में आयोजित शोक सभा के दौरान भाजपा बरहट मण्डल अध्यक्ष विनय कुमार पांडेय ने कही।शोक सभा में भाजपा जिला महामंत्री कार्तिक बर्मा, भाजपा के बरिष्ठ नेता विरेन्द्र सिंह,मलयपुर पैक्स अध्यक्ष संजय सिंह, कन्हैया सिंह, विनोद कुमार पप्पू, रामदेव राव, राजेश भारती, शंभुनाथ सिंह, भाजयूमो प्रखण्ड अध्यक्ष रूपेश सिंह, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष हिमांशु कुमार सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा केमण्डल अध्यक्ष मनोज ठाकुर,अशोक कुमार पांडेय, अनील मिश्रा, कामिनी वालिका उच्च विद्यालय के प्राचार्य कृष्णकांत मिश्रा, सागर तांती, प्रदीप बर्णवाल, पप्पू रावत, कृष्ण मंडल, दिलीप सिंह, मीन पांडेय, कुन्दन पांडेय, काशी सिंह, अनूज कुमार सिंह, देवेन्द्र रावत, महेन्द्र राम, राजेंद्र पांडेय, नरेश रावत सहित तमाम बुद्धिजीवियों व बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

जमुई में सुपर 30 के तर्ज पर होगा निश्शुल्क कोचिंग का संचालन:मनोज सिंह

Image
गुरुवार को शहर के शिल्पा विवाह भवन में मैट्रिक व इंटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह को संबोधित करते हुए गांधी विचारक विद्वान व पूर्व सांसद डॉ. रामजी  ने कहा कि गुरु-शिष्य की प्राचीन परम्परा से ही भारत दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हो सकता है। उन्होंने पुरानी गुरुकुल व्यवस्था में गुरु भक्त आरुनी की कहानी सुनाते हुए कहा कि गुरु-शिष्य की इन्हीं परम्पराओं के कारण देश में राम, लक्ष्मण जैसे अनेक विभूति पैदा हुए।  कार्यक्रम का आयोजन संवेदक संघ की ओर से किया गया था। उन्होंने सिमुलतला आवासीय विद्यालय की सफलता को आदर्श व्यवस्था के साथ-साथ छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के परिश्रम का परिणाम बताते हुए कहा कि 98 फीसदी कामयाबी परिश्रम के बल पर ही प्राप्त की जाती है। संबोधन में पूर्व सांसद ने कहा कि बच्चे ही शिक्षा मंदिर में भगवान होते हैं। उन्होंने गांधी, स्वामी विवेकानंद, राम, लक्ष्मण, कृष्ण, सुकरात से लेकर कल्पना चावला, सुनीता विलियम्स और जगदीशचंद्र बसु की चर्चा भी की और इन सभी की कामयाबी में गुरु-शिष्य के रिश्ते के साथ-साथ मजबूत इच्छाशक्ति को अहम ब...

जमीन से जुड़े विशिष्ट व्यक्तित्व के मालिक हैं हरिवंश जी:सुमित

Image
अंग क्षेत्र के लोकप्रिय जदयू नेता सुमित कुमार सिंह ने हरिवंश जी को राज्य सभा के उपसभापति चुने जाने पर बधाई देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी, नरेंद्र मोदी जी, जदयू, बीजेपी सहित सभी एनडीए घटक दलों के साथियों को शुभकामनाएं दिए।साथ ही उन्होंने कहा कि हरिवंश जी प्रखर पत्रकार, संपादक, जमीन से जुड़े विशिष्ट व्यक्तित्व के मालिक हैं। उनके निर्वाचन से बिहार, झारखंड, यूपी और पूरे देश के आम लोगों की आवाज़ देश की सबसे बड़ी पंचायत में पहुंचे, यही हम सम सबों की कामना है। हम सबको आपसे बड़ी उम्मीद है, उन्हें शुभकामनाएं! -अभिषेक कुमार, जमुई।