Posts

Showing posts from January, 2019

शादी विवाह के अलावे मीटिंग और कॉन्फ्रेंस के लिए तैयार है होटल जेनेक्स बृज:हरेंद्र

Image
महावीर की धरती जमुई में होटल जेनेक्स ब्रिज अनवरत आपको बेहतर सुविधा प्रदान कर रही है। यहां के लोगों के लिए मैनेजमेंट ने हमेशा कुछ नया करने के बारे में सोचती है ।उक्त बातें आज जमुई के जेनेक्स बृज होटल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जेनरल मैनेजर हरेंद्र कुमार ने कही।साथ ही उन्होंने कहा कि इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए होटल जेनेक्स ब्रिज ने एक नया और बड़ा बैंक्वेट हॉल की व्यवस्था की है। इसमें शादी विवाह के अलावे मीटिंग और कॉन्फ्रेंस भी किया जा सकेगा। इस हाल में 300 से 350 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी । इसके अलावे जनेक्स ब्रिज होटल में सस्ते दर पर हर रविवार को लंच बुफे का प्रावधान किया गया है। यह सुविधा प्रति व्यक्ति मात्र ₹349 में (अनलिमिटेड )उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें साउथ इंडियन फूड, लखनवी फूड, राजस्थानी फूड, बंगाली फूड, कश्मीरी फूड, पंजाबी फूड एवं सभी राज्यों के फेमस व्यंजन शामिल होंगे । यह प्रत्येक रविवार को बदल बदल कर दिया जाएगा। इसकी व्यवस्था होटल जेनेक्स ब्रिज के मशहूर रेस्टोरेंट पंजाबी जंक्शन में की जाएगी। रेस्टोरेंट पंजाबी जंक्शन में प्रत्येक शनिवार को कैंडल लाइट...

बाँका सहित अंगक्षेत्र में अनगिनत खेल प्रतिभाएँ है:सुमित

Image
अंगक्षेत्र के लोकप्रिय JDU नेता सुमित कुमार सिंह जी ने कहा है कि बांका के सपूत नीरज कुमार की साउथ एशियन ग्रेपलिंग चैंपियनशिप के 62 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल जितना, यह संकेत है कि बांका जिला एवं अंग क्षेत्र में अनगिनत खेल प्रतिभाएं है। बस उसे सहेजने, सही अवसर, अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुरूप प्रशिक्षण मिले तो यहां की संतान देश के लिए ओलंपिक में पदकों की झड़ी लगा सकते हैं। बिहार खेल के मामले में काफी पीछे है, लेकिन बांका, बेलहर, फुल्लीडुमर, रजौन, चांदन, कटोरिया, बाराहाट, बौंसी, अमरपुर, धोरैया, शाहकुंड, सुल्तानगंज, शंभूगंज, चकाई, सोनो, खैरा, जमुई, बरहट, अलीगंज, सिकंदरा, गिद्धौर, झाझा, जमालपुर, खड़गपुर आदि में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इन इलाकों खेल समृद्ध क्षेत्र बनाया जा सकता है। पूर्व में ऐसी सरकारें रही है जिनके लिए खेल-खिलाड़ियों का कोई मूल्य नहीं रहा है। नीतीश सरकार में खेल के प्रति थोड़ी अभिरुचि दिखाई गई। लेकिन उस समय हालात ऐसे संगीन थे कि सरकार को राज्य को विकास की पटरी पर वापस लाने एवं सुशासन स्थापित करने में तल्लीन थी। लेकिन उसके बाद सार्थक प्रयास हुए हैं। लंबे अर्से बाद बि...