20 की जगह 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन, हादसे से बची हावड़ा जनशताब्दी

पटना

से हावड़ा जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस बुधवार को झाझा के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। कमजोर ट्रैक पर 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ाई गई, जबकि इस पर गति सीमा महज 20 किमी ही रखनी थी। गनीमत थी कि कोई हादसा नहीं हुआ। कागजी निर्देश के बाद भी लापरवाही बरतने पर दो लोको पायलटों एलएन पंडित और असिस्टेंट लोको पायलट एस कश्यप को निलंबित कर दिया गया है। वहीं लोको इंस्पेक्टर शौकत अली और ट्रैफिक इंस्पेक्टर विकास चौरसिया को कारण बताओ नोटिस जारी कर रेल मंडल में तलब किया गया है। पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हालांकि अभी तक दानापुर रेलमंडल ने दोनों पायलटों के निलंबन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वैसे दोनों पायलटों को छुट्टी पर भेज दिया गया है।रेल मंडल में कागजी निर्देशों के स्पष्ट न रहने से भी ड्राइवरों से अक्सर चूक होती रहती है। डिवीजन की ओर से गति सीमा संबंधी जारी निर्देशों (मेमो) से संबंधित कागजात की घटिया प्रिंटिंग की शिकायत अक्सर मिलती है। फिलहाल आज दो कर्मियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

-अभिषेक कुमार सिंह, जमुई।   

Comments

Popular posts from this blog

शादी विवाह के अलावे मीटिंग और कॉन्फ्रेंस के लिए तैयार है होटल जेनेक्स बृज:हरेंद्र

जमुई में सुपर 30 के तर्ज पर होगा निश्शुल्क कोचिंग का संचालन:मनोज सिंह

शिक्षक दिनेश के परिजनों से मिले युवा नायक,बँधाया ढाँढस