विरोधियों के समूह की रैली सुपर फ्लॉप:बिकास

  रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिकास प्रसाद सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बिगत 25 दिनों से पूरे बिहार में रैली के नाम पर व्यवसायियों सहित अन्य नागिरिको को राजद द्वारा परेशान करके रैली को सफल बनाने की पूरी कोशिश की गई,और देश के सभी आरोपित नेताओ को इस रैली में एक करने लिए बुलाया गया,जिसमे यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव,झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,ममता बनर्जी,शरद यादव,बाबूलाल मरांडी,सी पी जोशी,सहित गुलाम नवी आज़ाद,डी राजा सहित अन्य पार्टी के नेता जिसमे लगभग कई नेता भ्रष्टाचार के आरोप में मुकदमा का सामना कर रहे है,वैसे लोग जो हिंदुस्तान के प्रधानसेवक के ईमानदारी और कर्मठता से 125 करोड़ जनता की सेवा कर रहे उससे ये सारे तथाकथित नेता बौखलाए हुए हैं।
मुझे याद आ रहा है कि चाणक्य ने कहा था कि दुश्मनों(बेइमानों)में जब हाहाकार मचा हो तो समझ लो शासक के द्वारा पुरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से जनता की सेवा हो रही है।ये जो देख रहे है इस उत्तर बिहार में भयावह बाढ़ से तवाही मची है और राजद के साथ अन्य भ्रश्टाचारी पार्टी रैली करने में मस्त है !इससे ज्यादा बिहार की जनता के लिए दुर्भाग्य क्या हो सकता है,यही नेता लोग कल चुनाव में जाएंगे जात-पात और धर्म के नाम पर वोट मांगने,लेकिन इसबार उत्तर बिहार की जनता माकूल जवाब देगी।जात-पात'धर्म सहित भ्रष्ट शासन की बहुत राजनीति हो गयी,अब परिवार की पार्टी को बिहार की जनता पुनः मौका देने नही जा रही है।राजद की रैली को विफल बताने बालो में भाजपा जिला प्रवक्ता श्री नरेन्द्र सिंह,मीडिया प्रभारी श्री उदय ना सिंह,पंचायती राज जिला अध्यक्ष अमित कुमार सिंह,नूनदेव मांझी,मनोरंजन पाण्डेय,कन्हैया सिंह,योगेंद्र पासवान,सुरेंद्र पंडित,विजय अग्रहरि,राजेश कुमार,कुणाल सिंह जी सहित अन्य शामिल थे।

-ब्यूरो रिपोर्ट, जमुई।

Comments

Popular posts from this blog

शादी विवाह के अलावे मीटिंग और कॉन्फ्रेंस के लिए तैयार है होटल जेनेक्स बृज:हरेंद्र

जमुई में सुपर 30 के तर्ज पर होगा निश्शुल्क कोचिंग का संचालन:मनोज सिंह

शिक्षक दिनेश के परिजनों से मिले युवा नायक,बँधाया ढाँढस