सबको साथ लेकर ही सच्चा विकास हो सकता है:सुमित कुमार सिंह
विकास बिना किसी विभेद के ही सही रूप में हो सकता है। सच में सबको साथ लेकर ही सच्चा विकास हो सकता है। अन्यथा एक वर्ग की उन्नति और दूसरे वर्ग की उपेक्षा सामाजिक-आर्थिक विषमता असंतोष को जन्म देता है। जो अशांति का कारण बनता है। हम तब तक सुकून, चैन की जिंदगी नहीं बसर कर सकते जब तक कि हमारा पड़ोसी और उनके परिजन भूखे सोने को विवश हों। इसलिए प्रगति वही है, जिसमें सबकी ख़ुशी, उन्नति हो।उक्त बातें चकाई के पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह ने सोनो बाज़ार से मस्जिद तक ईंट सोलिंग सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास करने के उपरांत कहा। साथ ही उन्होंने बताया कि तयशुदा अवधि में इस सड़क के निर्माण कार्य को पूरा कर लोगों के उपयोग के लोकार्पित कर देना है। बड़ी अथवा, छोटी योजना जितना पूर्व से तय समय पर पूरा होती है, उस पर लागत उतनी कम आती है। वहीं लोगों के उपयोग में उतना पहले आ पाती है। आप सुनते होंगे कि कोई विकास परियोजना शुरू होती है तो उसकी कुल लागत ढ़ाई-तीन सौ करोड़ बताई जाती है। लेकिन परियोजना पूरी होते-होते लागत बढ़कर एक हज़ार करोड़ हो जाती है। इसकी सबसे प्रमुख वजह परियोजना पूरी होने में अतिशय विलंब होना होता है। मेरा मानना है कि परियोजनाएं समय से पूरी होने लगे तो एक लागत में तीन-तीन विकास योजनाओं को साकार किया जा सकेगा। इसके लिए जनप्रतिनिधि के साथ जन-जन को जागरूक होना पड़ेगा। इस मौके पर राजेश सिंह, मो खुर्सीद,देव सिंह, शेखर सिंह प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
-अभिषेक कुमार सिंह, जमुई।
-अभिषेक कुमार सिंह, जमुई।
Comments
Post a Comment