भाजयुमो जमुई ने बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ अनाज एवं राहत सामग्री वाहन को किया रवाना
शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा जमुई के द्वारा बाढ़ पीड़ितों के सहातार्थ हेतु एक गाड़ी भरकर अनाज एंव बाढ़ पीड़ित राहत समाग्री जमुई से भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भास्कर सिंह, भाजयुमों जिलाध्यक्ष नीरज साह ने भाजपा झंडा दिखाकर रवाना किया । इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमों जिलाध्यक्ष नीरज साह ने किया, वहीं मुख्य अतिथि के रूप मे भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भास्कर सिंह ने जमुई जिलेवासीयों का अभार व्यक्त करते हुए कहा जिस प्रकार से जमुई जिलेवासीयों, व्यवसायीयों ने दिलखोलकर सहयोग किया उन सभी के प्रति अभार व्यक्त करता हुं । वही भाजयुमों जिलाध्यक्ष नीरज साह ने कहा कि बाढ़ आज बिहार का आधी अबादी बाढ़ से त्रस्त है वहीं विपक्ष के लोग उनके दुख दर्द से कोई मतलब नहीं है और रैली का आयोजन कर रहें है जो काफी शर्म कि बात है । आज भाजयुमों जमुई के द्वारा 30 बोरा चुड़ा, 40 बोरा मुड़ही, 30 बोरा आलु, 10 बोरा चावल, 10 काटुन बिस्कुट, 50 काटुन पानी, 2 बोरा सोयाबीन, 2 काटुन मोमबत्ती, 1 काटुन दवाई, कपड़ा सहीत अन्य राहत समाग्री बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ हेतु रवाना किया गया । इस मौके पर भाजयुमों महामंत्री विवेक सिन्हा, उपाध्यक्ष वीर विजय विकाश सिंह, अमित सिंह, जिला मंत्री नीशि वर्मा, मिडिया प्रभारी दीपक कु0 सिंह, नगर अध्यक्ष सोनु रावत, बरहट मंडल अध्यक्ष सर्वजीत कुमार, टुन सिंह, गुड्डु सिंह, आदित्य सिंह, बमभोला सिंह, संजीत सिंह सहीत दर्जनों भाजयुमों कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।
अभिषेक कुमार सिंह, जमुई।


Comments
Post a Comment