झाझा कांड की हो न्यायिक जांच:बंटी चौधरी

सिकंदरा के विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी ने शनिवार
को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि विगत दिनों झाझा के धोबियाकुरा गांव के होनहार छात्र सौरभ रविदास की एक निजी अस्पताल और प्रशासन की लापरवाही से दुखद मौत हो गई ।मैं इस मार्मिक घटना पर हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूँ ।किसी भी परिस्थिति में ऐसी घटना का आज के सभ्य व लोकतांत्रिक युग में उचित नहीं माना जा सकता है।अतः जितनी भी भर्त्सना की जाय,कम है।झाझा कांग्रेस इकाई श्री धर्मदेव यादव जी के नेतृत्व में घटना के तत्पश्चात से ही पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए तत्पर है।विधानसभा सत्र के कारण मैं झाझा नहीं जा सका इसका मुझे अफ़सोस और दुख: हैं लेकिन मैं पीड़ित परिवार के साथ हूँ और इसकी न्यायिक जांच का मांग करता हूँ ।

-अभिषेक कुमार सिंह, जमुई।

Comments

Popular posts from this blog

शादी विवाह के अलावे मीटिंग और कॉन्फ्रेंस के लिए तैयार है होटल जेनेक्स बृज:हरेंद्र

जमुई में सुपर 30 के तर्ज पर होगा निश्शुल्क कोचिंग का संचालन:मनोज सिंह

शिक्षक दिनेश के परिजनों से मिले युवा नायक,बँधाया ढाँढस