आखिरकार हो गई गलतफहमी दूर

कृषि मंत्री प्रेम कुमार के जमुई दौरा पर भाजपा जिलाध्यक्ष व जदयू नेत्री के बीच हुई तकरार के बाद शुक्रवार को आपसी सामंजस्य स्थापित हो गया। भाजपा कार्यालय में एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच हुई गलतफहमी को दूर कर लिया गया। साथ ही एकजुट होकर गठबंधन को मजबूत करने पर बल दिया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष भास्कर सिंह, प्रदेश जदयू शिक्षक प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष सुनीता देवी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुबोध सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह, जदयू नेता सत्यनारायण, नकुल शर्मा, भाजपा के प्रियरंजन सिन्हा, त्रिपुरारी सिंह, महेश राम, केदार पंडित, ब्रजेश सिंह, टून सिंह सहित दर्जनों एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे।

-अभिषेक कुमार सिंह, जमुई।

Comments

Popular posts from this blog

जमुई में सुपर 30 के तर्ज पर होगा निश्शुल्क कोचिंग का संचालन:मनोज सिंह

पीएम महोदय आपसे जितनी उम्मीदें-अपेक्षाएँ थी वह अधूरी रह गई:सुमित

करें योग रहें निरोग:अंशुमन योगी