धूमधाम से जमुई में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

जमुई जिला के श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह पूरे उत्सवी माहौल में मनाया गया। जहाँ जमुई जिला के जिलाधिकारी डॉ0 कौशल किशोर ने झंडोतोलन किया और शान से लहराते तिरंगे को सलामी दिया । इस अवसर पर भाजपा के प्रकाशभगत, जदयू के ई0 शम्भू शरण, जिले के ऊर्जावान पुलिस कप्तान जयंतकांत , उपविकास आयुक्त सतीश कुमार शर्मा, अनुमंडलाधिकारी, सहित जिले के सभी आलाधिकारी और बड़ी संख्या में जमुई जिला के सम्मानीत नागरिक उपस्थित थे इसके अलावा समाहरणालय, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल, शहीद दुखहरन स्थल आदि स्थानों पर जिलाधिकारी द्वारा झंडोतोलन किया गया। और साथ ही साथ जिले के अन्य स्थानों में प्रखंडों से लेकर पंचायतों तक बिभिन्न लोगों ने झंडोतोलन किया। जिसमें भाजपा जिला कार्यालय जमुई मे जिलाध्यक्ष भास्कर सिंह के द्वारा एवं जमुई नगर  भाजपा कार्यालय मे नगर अध्यक्ष गोपाल कृष्ण जी द्वारा झण्डोतोलन किया गया। जमुई जिला जद(यु0) पाटी कार्यालय मे झंडोतोलन जिला अध्यक्ष के द्वारा किया गया। ग्राम पंचायत राज लखैय् में लखेय की मुखिया रिंकी देवी ने झंडोत्तोलन किया। झाझा प्रशासनिक भवन में झणडोतोलन मुख्य पार्षद पींकीं देवी ने किया। नगर पंचायत झाझा में झंडोतोलन


उप मुख्य पार्षद संजय यादवजी ने किया। झाझा के किड्जी स्कूल में स्कूल के डायरेक्टर अभिषेक कुमार सिंह ने झंडोतोलन किया। चकाई प्रखण्ड के परांची पंचायत के मुखिया सिमरन कुमारी द्वारा झंडोतोलन किया गया। उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय नीमारंग जमुई में प्रधानाध्यापक मो० मुजीब ने झंडोतोलन किया।

-अभिषेक कुमार सिंह, जमुई।

Comments

Popular posts from this blog

जमुई में सुपर 30 के तर्ज पर होगा निश्शुल्क कोचिंग का संचालन:मनोज सिंह

पीएम महोदय आपसे जितनी उम्मीदें-अपेक्षाएँ थी वह अधूरी रह गई:सुमित

करें योग रहें निरोग:अंशुमन योगी