पूर्व विधायक ने किया उपभोक्ता सहायता केंद्र का उद्घाटन

रविवार को चकाई के कियाजोरी पंचायत के कियाजोरी गांव में भारत गैस का उपभोक्ता सहायता केंद्र का उद्घाटन चकाई के विकासपुरुष सुमित कुमार सिंह ने फीता काटकर किया।
उपभोक्ता सहायता केंद्र के उद्घाटन के उपरांत संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गैस के लिए अब मारामारी नहीं होगी।ऐसा उद्यम सेवा के साथ स्वरोजगार का सुअवसर प्रदान करते हैं। यह समाज में संभावनाओं के विस्तार का द्योतक है। एक तरफ रसोई गैस वितरण, इसकी सेवाओं एवं इससे जुड़ी समस्याओं को दूर करने हेतु स्वरोजगार तथा रोजगार के अवसर काफी अधिक बढ़ें हैं। ग्रामीण अंचल में अधिकांश आम लोग रसोई गैस का उपभोग करना हाल ही में शुरू किये हैं, ऐसे में उनके घर के पास उन्हें गैस सिलेंडर की उपलब्धता और उससे जुड़ी समस्याओं का समुचित समाधान मिल जाय तो यह उन सबके लिए काफी सुविधाजनक साबित होगा। सेवा के साथ रोजगार के इस अवसर के लिए मुकेश कुमार सिंह और उनके सहयोगी भी बधाई के पात्र हैं।वहीं दूसरी तरफ रसोई गैस को भोजन पकाने के ईंधन के रूप में बढ़ावा दिए जाने से गांव-घर में मां-बहनें, गृहणियां आधी आबादी को धूल-धुंए की परेशानी से छुटकारा मिल रहा है। रसोई बनाना उतना दुष्कर और समय साध्य नहीं रह गया। इससे उन्हें दूसरे कार्यों में हाथ बंटाने और आर्थिक रूप से स्वाबलम्बी बनने के लिए अधिक समय मिल पा रहा है। वहीं जलावन की लकड़ियों के लिए जंगल में पेड़ काटे जाने पर भी सकारात्मक असर पड़ रहा है। उपभोक्ता सहायता केंद्र  खुल जाने से खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को आसानी से एलपीजी गैस मिलेगा। इस केंद्र से 14.7 किलोग्राम वजन वाले गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जाएगी। इस मौके पर मुकेश सिंह, दर्शन तिवारी, शुकदेव सिंह,मकबूल अंसारी,राजीव रंजन पांडेय,मिथलेश राय सहित सैंकड़ो लोग मौजूद थे।

-अभिषेक कुमार सिंह, जमुई।



Comments

Popular posts from this blog

शादी विवाह के अलावे मीटिंग और कॉन्फ्रेंस के लिए तैयार है होटल जेनेक्स बृज:हरेंद्र

जमुई में सुपर 30 के तर्ज पर होगा निश्शुल्क कोचिंग का संचालन:मनोज सिंह

शिक्षक दिनेश के परिजनों से मिले युवा नायक,बँधाया ढाँढस