वीर सैनिकों के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा:अजयप्रताप




भाजपा की देश भर में विधानसभा क्षेत्र स्तर पर आयोजित तिरंगा यात्रा बुधवार को जमुई में मंझवे से कागेश्वर तक निकाली गई। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा के पूर्व विधायक अजयप्रताप सिंह कर रहे थे।जमुई से निकाली गई इस तिरंगा यात्रा रैली में हजारों बाइक सवार कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में भाग लिया। तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ता भारत माता की जय, वन्दे मातरम जैसे नारों से माहौल गुंजायमान कर दिया। राष्ट्रीय भावनाओं से ओतप्रोत कई युवाओं द्वारा तिरंगे को हाथों में लेकर राष्ट्रभक्ति नारे लगाए जा रहे थे जो आकर्षण का केन्द्र बना रहा। इस अवसर पर पूर्व विधायक अजयप्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों को श्रद्धाजलि अर्पित करते हुए केन्द्र सरकार द्वारा संचालित  योजनाओं से जनता को अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश के कई हिस्सों में पाकिस्तानी झडे को लहराया गया जो हमारे देश की अखंडता एवं संप्रभुता को ठेस पहुंचाया है। इन उद्देश्यों को भी ध्यान में रखकर लोगों में चेतना जागृत करने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।हर देशवासी थोड़ा समय बेटी बचाने, गरीबी उन्मूलन सहित देश की प्रगति में योगदान के लिए निकाले तभी इस यात्रा की सार्थकता साबित होगी।जिन लोगों ने देश के लिए कुर्बानी दी है वह हमेशा याद रखी जाएगी। इन्हीं कुर्बानियों को याद करने के लिए भाजपा तिरंगा यात्राओं का आयोजन कर शहीदों को याद कर रही है।साथ ही कल भी जमुई से बरहट तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा जिलाध्यक्ष भास्कर सिंह,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नवल किशोर सिंह, कार्तिक वर्मा, राजकिशोर सिंह, राजकिशोर सिन्हा, सोनेलाल पासवान, मुरारी सिंह, प्रिंस सिंह, राजीव सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

-अभिषेक कुमार सिंह, जमुई।

Comments

Popular posts from this blog

जमुई में सुपर 30 के तर्ज पर होगा निश्शुल्क कोचिंग का संचालन:मनोज सिंह

पीएम महोदय आपसे जितनी उम्मीदें-अपेक्षाएँ थी वह अधूरी रह गई:सुमित

करें योग रहें निरोग:अंशुमन योगी