झाझा के गालीबाज DSP हटाए गए, वायरल हुआ था ऑडियो
जमुई जिले के झाझा में तैनात बिहार पुलिस के गालीबाज DSP विनोद राउत का तबादला कर दिया गया है. विनोद राउत पिछले कई दिनों से ताबड़तोड़ गालियां बकने को लेकर सुर्खियों में थे. राउत के खिलाफ भागलपुर जोन के आई जी और जमुई के SP ने अपनी रिपोर्ट बिहार पुलिस के हेडक्वार्टर को भेज दी थी. जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है.
बताते चलें कि पिछले दिनों झाझा के डीएसपी विनोद राउत के गालियां बकने का ऑडियो सबसे पहले लाइव सिटीज मीडिया ने प्रसारित किया था, जो बहुत वायरल हुआ था. ऑडियो में वे जमुई लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी उपेंद्र दास को मां–बहन की गालियां बकते सुने जा रहे थे . उपेंद्र दास ने DSP को एक बीमार बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए फोन किया था . इसके बाद डीएसपी राउत ने गालियों की बौछार शुरू कर दी थी .उपेंद्र रविदास मुंबई में रहते हैं. डीएसपी ने यह भी कहा था कि वह मुंबई आकर होश ठिकाने लगा देंगे. जब लाइव सिटीज मीडिया ने गालियों वाला ऑडियो ब्रॉडकास्ट किया, इसके बाद बिहार पुलिस के डीजीपी पीके ठाकुर ने इसका संज्ञान लिया. संज्ञान लेने के बाद डीजीपी ठाकुर ने भागलपुर जोन के आईजी सुशील एम खोपड़े और जमुई के SP जयंत कांत से रिपोर्ट की मांग की थी.पुलिस हेडक्वार्टर में दोनों जांच अधिकारियों की रिपोर्ट में DSP विनोद राउत के आचरण को गलत बताया गया है. इसके साथ ही DSP के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की गई थी. डीजीपी पीके ठाकुर इस मामले में बेहद गंभीर थे. जिसके बाद ऐसा एक्शन लिया गया. नई जानकारी के मुताबिक विनोद कुमार राउत का तबादला झाझा से स्पेशल ब्रांच, पटना के लिए किया गया है. जबकि उनकी जगह पर बिहार सैन्य पुलिस, दरभंगा की 13वीं बटालियन के डिप्टी एसपी भास्कर रंजन को झाझा भेजा गया है.
ब्यूरो रिपोर्ट,जमुई।

Comments
Post a Comment