ढोलकटवा के वार्ड संख्या 6 में वार्ड सचिव का चुनाव संपन्न

गिद्धौर जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रखंड के नक्सल प्रभावित  प्ंचयात पुर्वीगुगुलडीह के वार्ड नंबर-6 गांव ढोलकटवा मे ग्राम सभा का आयोजन कर वार्ड सचिव का चुनाव पर्यवेक्षक हरिन्ंदन प्रसाद मेहता की देख रेख में आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता वार्ड सद्स्य कांग्रेस शर्मा ने की। इस मौके पर पंचायत के मुखिया बबलू यादव एवं प्ंसस सद्स्यगण मौजुद थे। चुनाव पर्यवेक्षक हरिनंदन प्रसाद मेहता ने बताया की वार्ड सचिव पद के लिये तीन उम्मीदवार अशोक कुमार यादव,रिना देवी एवं महेश यादव ने चुनाव हेतु अपना अपना नामकंन दर्ज किया। जिसमें महेश यादव को 154 मत,रीना देवी को 116 मत एवं अशोक कुमार यादव को सिर्फ 12 मत ही प्राप्त हुए।प्राप्त मतों के आधार पर  सचिव पद के लिये महेश यादव 38 मतों से जीत वार्ड सचिव निर्वाचित किये गये। वंही प्रखंड के नक्सल प्रभावित पंचायत में वार्ड सचिव चुनाव शांती पूर्ण तरीके से कराया गया।जिसके लिये बीडीओ विकास कुमार ने वार्ड नंबर 6 में अवस्थित ढोलकटवा गांव वासी को धन्यवाद दिया। मुखिया बबलू यादव ने कहा की हमारा पुर्वीगुगुलडीह पंचायत विकास के मार्ग पर अब तेजी अग्रसर होगा। मौके पर समाजसेवी मधुसूदन यादव,बासुदेव यादव,किशोर यादव के अलावे ग्रामीण किशोर यादव,उदय यादव,निखिल कुमार शर्मा,छोटंकी शर्मा,संजय शर्मा,शंभू यादव,लालू यादव,मुकेश यादव,उपेन्द्र यादव,सतीश यादव सहित दर्जनों लोग मौजुद थे।

-जितेंद्र कुमार, गिद्धौर(जमुई)।

Comments

Popular posts from this blog

शादी विवाह के अलावे मीटिंग और कॉन्फ्रेंस के लिए तैयार है होटल जेनेक्स बृज:हरेंद्र

जमुई में सुपर 30 के तर्ज पर होगा निश्शुल्क कोचिंग का संचालन:मनोज सिंह

शिक्षक दिनेश के परिजनों से मिले युवा नायक,बँधाया ढाँढस