अपने निजी कोष से लोजपा के युवा प्रदेश महासचिव राष्ट्रदीप सिंह करवा रहे हैं पुराने विषहरी स्थान मंदिर का निर्माण
गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय के नया गांव स्थित मांझी टोला के विषहरी स्थान श्रद्धालुओं के लिए आस्था एवं विश्वास का केंद्र बना हुआ है। इस मंदिर के भगत (पुजारी) सुखदेव मांझी बताते हैं कि यहां की विषहरी विषहरण के लिए विख्यात है। मान्यता है कि सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति भगवती विषहरी के नीर का पानकर विष के प्रभाव से मुक्त हो जाते हैं।लोजपा के प्रदेश युवा महासचिव राष्ट्रदीप सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय लोगों के अतिरिक्त दूर-दराज से भी लोग यहां पूजा अर्चना के लिए आते हैं।साथ ही श्रावण माह के नागपंचमी के दिन यहां विशेष पूजा अर्चना भी होता है।इस भगवती स्थान की स्थापना के सौ वर्ष से भी अधिक हो गये हैं।बताते चलें कि इस विषहरी मंदिर का निर्माण लोजपा युवा प्रदेश महासचिव राष्ट्रदीप सिंह द्वारा अपने निजी कोष से कराया जा रहा है। निर्माण कार्य प्रगति पर है। प्राचीन विषहरी स्थान को चमकाने के लिए ग्रामीणों द्वारा श्रमदान किया जा रहा है। बिना किसी मजदूर के युवाओं की टोली खुद मंदिर निर्माण के कार्य में लग गई है।बड़ी संख्या में ग्रामीण यह जिम्मेदारी उठा रहे हैं।पूरा हो जाने पर नव निर्मित भगवती स्थान लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बिन्दु प्रमाणित होगा।इधर ग्रामीणों ने राष्ट्रदीप सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।
-ब्यूरो रिपोर्ट ,जमुई।


Comments
Post a Comment