मृत अधिवक्ता के परिजनों से मिले पूर्व विधायक



शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में जमुई के चित्रगुप्त कॉलोनी निवासी अधिवक्ता रवि रंजन सिन्हा की मौत हो गई थी।चकाई के पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह जी ने मृतक अधिवक्ता के घर जाकर उनके परिजनों को ढांढस बंधाकर विषम परिस्थति में धर्य रखने का आग्रह किया है।विधायक श्री सिंह ने कहा कि दिवंगत अधिवक्ता मृदुभाषी होने के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में व्यक्तिगत लगाव रखते थे।इसी कारण दिवंगत अधिवक्ता सभी वर्गों के लिए शुभेच्छु बन गये थे। उन्होंने कहा कि उनके निधन से परिक्षेत्र ने एक योग्य कानून के जानकारी तथा शिक्षा के क्षेत्र में उभरनेवाले व्यक्तित्व को खो दिया है।इस दुख की घड़ी में मैं पीड़ित परिवार के साथ हूँ। इस मौके पर राजेश सिंह, बबनजीत सिंह,खुर्सीद आलम सहित अन्य लोग मौजूद थे।

-अभिषेक कुमार सिंह, जमुई।

Comments

Popular posts from this blog

शादी विवाह के अलावे मीटिंग और कॉन्फ्रेंस के लिए तैयार है होटल जेनेक्स बृज:हरेंद्र

जमुई में सुपर 30 के तर्ज पर होगा निश्शुल्क कोचिंग का संचालन:मनोज सिंह

शिक्षक दिनेश के परिजनों से मिले युवा नायक,बँधाया ढाँढस