भाजयुमो बरहट मंडल कार्यकारणी का गठन संपन्न
रविवार को बरहट प्रखंड के कटौना पंचायत के +2 हाई स्कूल के मैदान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के बरहट मंडल अध्यक्ष सर्वजीत कुमार की अध्यक्षता में बरहट भाजयुमो के मंडल कार्यकारणी का गठन किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष भाष्कर सिंह उपस्थित थे।युवाओ को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास रहा है कि राष्ट्रवादी सोच रखकर देश के विकास में भागीदारी लेना।साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि सशक्त,राष्ट्र के निर्माण और विकास के लिए युवाओ की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु भारतीय जनता युवा मोर्चा को निरंतर प्रयासरत रहना होगा।इस बैठक में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जिला संयोजक प्रियरंजन सिन्हा ,भाजयुमो बरहट प्रभारी सुशांत शेखर,जिला उपाध्यक्ष बिरबिजय विकाश सिंह,जिला महामंत्री ववेक सिन्हा पूर्व भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह उपस्थित थे।भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सर्वजीत कुमार कमिटी विस्तार करते हुए बरहट मंडल भाजयुमो महामंत्री के रूप में रूपेश सिंह, भाजयुमो उपाध्यक्ष के रूप में आदित्य पांडे, सुमन सिंह,सुभम कुमार एवं राज सिंह का चयन किया गया। भाजयुमो मंत्री राज कुमार,लाल बाबू,सुमित कुमार सिंह ,एवं विजय ठाकुर, कोषाध्यक्ष कुमार विश्वजीत सिंह एवं भाजयुमो प्रवक्ता के रूप में धनन्जय झा सहित 21 सदस्यीय कार्यकारणी का गठन और दर्जनों युवा उपस्थिति दर्ज की।
-अभिषेक कुमार सिंह, जमुई।
-अभिषेक कुमार सिंह, जमुई।

Comments
Post a Comment