हथियार के बल पर अपराधियों ने बाइक समेत नगदी लूटा
गिद्धौर मंगलवार की रात्री गिद्धौर थाना क्षेत्र के उलाई नदी पुल पर पूर्व से घात लगाए चार बेखौफ अपराधियों ने हथियार के बल पर कोल्हुआ से गिद्धौर रेलवे स्टेशन जा रहे एक बाइक सवार युवक की बाइक रुकवा उसकी बाइक,दो मोबाइल फोन एवं नकदी लुट फरार हो गए।मंगलवार को 8 बजे रात्री ही हुए लुट की इस घटना ने गिद्धौर पुलिस के रात्री ग्श्ती की पोल खोलकर रख दी है।जानकारी के अनुसार कोल्हुआ गांव निवासी अजय यादव का पुत्र सतीश यादव अपनी नई बाइक जिसका नंबर (BR46C5343) से अपने चाचा को गिद्धौर रेलवे स्टेशन पहूंचाने जा रहा था की उलाई नदी के कलाली घाट पर बने पुल पे दो बाइक पर सवार हो आये चार हथियार बंद अपराधीयों द्वारा हथियार का भय दिखा उनकी बाइक को रुकवा उन्के साथ मारपीट करते हुए उनका बाइक बाइक,दो मोबाइल फोन और लगभग पांच हजार रुपये नगद लुट कर फरार हो गए। लुट का शिकार हुए सतीश यादव एवं रामविलास यादव ने जानकारी देते हुए बताया की हम दोनो मंगलवार की रात्री ट्रेन पकड़ने हेतु गिद्धौर रेलवे स्टेशन जाने के लिये अपने घर कोल्हुआ से निकले ज्यों ही उलाई नदी पुल के बीच पहूंचे की व्ंहा पूर्व से मौजुद दो बाइक खडी कर चार नकाबपोश हथियार से लैस लुटेरे मौजुद थे।उन लोंगो ने हथियार दिखा हम लोंगो की बाइक को रुकवा कर हम दोनो के साथ मारपीट करना शुरु कर दिया व हल्ला करने पर गोली मार देने की धमकी देते रहे।पीडित रामविलास यादव ने बताया की बाइक चला रहे मेरे भतीजे सतीश को लुटेरों ने रिवाल्वर की बट से सर और चेहरे पर मार दिये जाने से सतीश कुछ देर के लिये बेहोश हो गया।और तबतक लुटेरों ने मेरा मोबाइल फोन मेरे भतीजे का मोबाइल फोन और लगभग पांच हजार रुपये नगद तथा बाइक लुट बायपास सडक से जमुई की ओर भाग खडे हुए व एक बाइक पे सवार हो दो लुटेरे पुल के निचे बालु उठाव कर रहे ट्रेकटर के पास खडे बालु माफिया की ओर चले गए।लुटेरों के जाने के बाद हम दोनो ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई और रात्री 11बजे अपने घर पहूंचा। पीडित सतीश यादव ने बताया की अगर पुलिस कलाली घाट में मंगलवार की रात्री बालु उठाव करवा रहे बालु माफियाओं को पकड कर सख्ती से पुछताछ करेगी तो हमलोंगो के साथ हुए लुट एवं छीनतई की घटना का पर्दाफाश हो जायेगा। वंही पीडित द्वारा लिखित आवेदन भी गिद्धौर थाना पुलिस को दे दिया गया है।
-जितेंद्र कुमार, गिद्धौर।
-जितेंद्र कुमार, गिद्धौर।

Comments
Post a Comment