गंगरा में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ

गिद्वौर प्रखंड के गंगरा पंचायत के शिक्षक एवं समाजिक कार्यकर्ता चुन चुन कुमार के नेतृत्व में दिनांक 17-9-17 से 21.09.17 तक चलने नाले ग्राम सफाई अभियान का शुभारम्भ बाबा कोकिलचंद मंदिर परिसर गंगरा से किया गया ।जिसमें गंगरा गाँव के दर्जनों युवक हिस्सा लेकर बाबा परिसर के खाली जमीन पे पनपे घास ईंटा पत्थर को साफ करते हुए  कच्चासडक पे    ट्रक्टर से बने गड्ढा को समतल किया गया । यह अभियान आज से लगातार एक सप्ताह तक जारी रखते हुए गाँव के सभीटोलों के गली सडक को सफाई किये जाऐंगे । ये भी  बतादुं गंगरा के श्रीकांत टोला  रमानी टोला पांडेय टोला हेंठटोला  महेशघट्टा बडकी बगीचा ,मुख्यसडक और मियांटोला में बारी बारी से सडक  सफाई करते हुए  सप्ताहिक ग्राम सफाई अभियान गंगरा एक सदभावनात्मक संदेश एवं जागरुकता पैदा करेगा ।
इस कार्यक्रम  में भाग लेने वाले  चुनचुन कुमार के सहयोगी  चंदन कुमार अमित कुमार  राहुल कुमार संजीव कुमार  निलेश कुमार  गौत्तम कुमार  सोहन पांडेय अरुण सैंह सत्यनारायण सिंह विजय पांडेय मनोज सिंह रंजय सिंह  आदि ।बाबा दरबार में आहुजा कंपन्नी का एक लाउडस्पीकर भी चुन चुन कुमार के अथक प्रयास और सहयोग से लगवाया गया ।आगे बाबा कोकिलचंद  महोत्सव (नेमान) में बाबा कोकिलचंद  मानवअवतार पुस्तक विमोचन एवं  बाबा महिमा पे  एक विडियो एलबम  तैयार किये जाने की भी तैयारी जोरो पे है। बाबा दरबार में हर सोमवार को संध्या आरती का भी आयोजन होता है ।

-जितेंद्र कुमार, गिद्धौर।

Comments

Popular posts from this blog

शादी विवाह के अलावे मीटिंग और कॉन्फ्रेंस के लिए तैयार है होटल जेनेक्स बृज:हरेंद्र

जमुई में सुपर 30 के तर्ज पर होगा निश्शुल्क कोचिंग का संचालन:मनोज सिंह

शिक्षक दिनेश के परिजनों से मिले युवा नायक,बँधाया ढाँढस