अशोक चौधरी के समर्थन में उतरे सिकंदरा विधायक
सिकंदरा विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी जी ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए अशोक चौधरी ने जो किया उसे बिहार कांग्रेस में स्वर्ण काल कहा जायेगा। इतिहास याद याद करेगा,जिस तरह से उन्होंने बिहार कांग्रेस को अपनी लग्न मेहनत तन मन धन से पार्टी को बिहार में खड़ा करने का काम किया संग़ठन में नए युवाओ को जगह दिया ,टिकट में नए युवाओ को मौका दिया ये उनका दूरदर्शी सोच का परिणाम हैं कि हम जैसे आम कार्यकर्ता को संगठन में और बिना किसी स्वार्थ के पार्टी का टिकट दिए ,पार्टी को खड़ा करने को लेकर 365 km पद यात्रा ईमानदारी पूर्वक किया। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने का हर सम्भव प्रयास करते रहे उसी कारण आज हम 4 से 27 है, और बिहार में कांग्रेस को सत्ता में लेने में सफल हुए, आज कुछ लोग उनके हटने का इंतज़ार कर रहे हैं, social media में उनके प्रति तरह तरह की बाते कर रहे हैं, ये वो लोग है जो जानते है अब तो अध्यक्ष बदलेगा तो इतना विरोध करो कि नए अध्यक्ष का हम चम्मच बन सके। लोग कहें ये भी अशोक चौधरी का विरोधी हैं इसे भी सम्मान मिलना चाहिए,कोई जिंदगी भर के लिए अध्यक्ष नही बनता ।ये लोग 3 साल वर्तमान अध्यक्ष के साथ मजा ले लिए अब नए अध्यक्ष को कुछ साल मक्खन लगाएंगे। चम्मचागिरि करेगे,फिर निजि स्वार्थ नही पूरा होगा तो विरोध शुरू कर देंगे,यही होता आया है और यही होता रहेगा।कांग्रेस को कोंग्रेसी ही कमज़ोर कर रहे हैं और करते रहेंगे, पार्टी कैसे मजबूत होगी ये कोई नही सोचता पद, टिकट सब को चाहिए पर मेहनत कोई नही पार्टी के लिए करना चाहते हैं। कांग्रेस में कोई कार्यकर्ता नही बनना चाहता है ,सब अपने आप को नेता समझता है।,कांग्रेस को हराने के लिए विपक्षियो की कोई जरूरत नही होता कांग्रेसी काफी है कांग्रेसी को हराने के लिए। यही कारण है की पार्टी को बिहार में हमेसा वैशाखी के सहारे चलने को मजबूर होना पड़ता है।मेरा नम्रता पूर्वक आग्रह है किसी के व्यक्तित्व का आकलन उसके कार्यो से करे न कि निजी कारणों से।
-अभिषेक कुमार सिंह, जमुई।
-अभिषेक कुमार सिंह, जमुई।
Comments
Post a Comment