विनय पाण्डे के नेतृत्व में भाजपाईयों ने चलाया सफाई अभियान

रविवार को माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की  67वें जन्म दिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बरहट मण्डल विनय कुमार पांडेय के नेतृत्व में मलयपुर काली मंदिर से बाजार होते हुए जमूई रेलवे स्टेशन व प्लेटफार्म परिसर में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत साफ सफाई किया गया ।इस कार्यक्रम में शामिल निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार भगत व पूर्व जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विकासशील देशों की श्रेणी में भारत तेजी के साथ अग्रसर हो रहा है भारत विश्व गुरु की भूमिका का निर्वाहन करेगी जिस तरह योग के समर्थन में मोदी जी के साथ 172देश के राष्ट्राध्यक्ष खड़े हो गये वैसे ही मोदी जी का स्वच्छ   भारत मिशन के लिए देश के प्रत्येक नागरिक स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के माध्यम से जुड़ कर कार्य कर रहे हैं ।इनकी विदेश नीति के समक्ष चीन।पाकिस्तान परेशान दिख रहा है तो दूसरी ओर  अमेरिका, जापान, ईजराइल ,जैसे विकासशील देश मोदी जी की नीतियों के समक्ष नतमस्तक है ।कार्यक्रम में उपस्थित बरहट प्रखण्ड प्रमुख रूवेन सिंह व वरिष्ठ भाजपा नेता विरेन्द्र सिंह जी ने कहा कि उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, फसल वीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जैसे तमाम जनोपयोगी योजनाओं के माध्यम से दलितों, शोषित, बंचित किसानों,मजदूरों गरीबों के लिए सरकार  काम कर रही हैं ।भाजपा नेता कन्हैया सिंह व वरिष्ठ भाजपा नेता धनेश्वर सिंह एवं भाजपा बिधिज्ञ संघ के अधिवक्ता राज किशोर सिन्हा जी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हम सब 125 करोड़ जनता को समानता के साथ एक राष्ट्र एक कानून के लिए किये गये कार्य के मोदी जी को साधुबाद दिया ।तीन तलाक हटा कर मुस्लिम महिलाओं को गौरवान्वित महसूस करने का प्रयास सराहनीय है ।कार्यक्रम में जिला महामंत्री सह बरहट मण्डल के प्रभारी कार्तिक वर्मा अल्प मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुश्ताक जी, दलित नेता अजय पासवान ,महामंत्री शंभुनाथ सिंह, राजेश भारती, किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष हिमांशु कुमार सिंह, अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष मनोज ठाकुर, मुकेश सिंह, रणवीर सिंह,अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामदेव राव,  डाढा पंचायत अध्यक्ष शिव शंकर साव ,ललन गुप्ता सहित तमाम बुद्धिजीवी ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया

-अभिषेक कुमार सिंह, जमुई।


Comments

Popular posts from this blog

शादी विवाह के अलावे मीटिंग और कॉन्फ्रेंस के लिए तैयार है होटल जेनेक्स बृज:हरेंद्र

जमुई में सुपर 30 के तर्ज पर होगा निश्शुल्क कोचिंग का संचालन:मनोज सिंह

शिक्षक दिनेश के परिजनों से मिले युवा नायक,बँधाया ढाँढस