पूर्व सांसद श्यामा सिन्हा जी का निधन से बिहार की अपूरर्णीय क्षति हुई:-सुमित कुमार सिंह
औरंगाबाद की पूर्व सांसद श्यामा सिन्हा जी का पिछले दिनों दिल्ली में लंबी बीमारी के बाद देहान्त हो गया था। आज उनके अंतिम संस्कार के पूर्व बोरिंग रोड स्थित उनके आवास सोपान पर विकासपुरुष सुमित कुमार सिंह जी ने पहुंचकर उनका अंतिम दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित किया।साथ ही कहा कि उनका निधन औरंगाबाद समेत पूरे बिहार की अपूरणीय क्षति है।बिहार विभूति अनुग्रह नारायण सिंह जी की पौत्र वधू, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा और पूर्व सांसद किशोरी सिन्हा जी की पुत्रवधू, केरल के पूर्व राज्यपाल एवं दिल्ली पुलिस के आयुक्त रहे निखिल कुमार जी की अर्द्धांगिनी, भारत के प्रथम वित्त सचिव टीपी सिंह जी एवं पूर्व सांसद माधुरी सिंह की सुपुत्री, देश के पूर्व वित्त सचिव सह पूर्व सांसद एन के सिंह जी एवं बीजेपी के दिग्गज नेता पूर्व सांसद उदय सिंह जी की सगी बहन थी श्यामा सिन्हा जी। इनकी दो छोटी बहनें कृष्णा सिंह जी और राधा सिंह जी भी भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी रह चुकी हैं। इतने महत्वपूर्ण परिवार की सबसे प्रमुख सदस्य होने के बावजूद श्यामा सिन्हा जी काफी सहज और व्यवहारकुशल थी। लेशमात्र भी अहं उन्हें छू नहीं पाया था।
-अभिषेक कुमार सिंह, जमुई।
-अभिषेक कुमार सिंह, जमुई।
Comments
Post a Comment