केवाली निवासी अभिमन्यु की मौत विद्युतस्पर्शाघात से होने के मामले में मिलेगा 4 लाख का मुआवजा:सुमित सिंह




सोनो के बाबुडीह पंचायत अंतर्गत केवाली गांव निवासी दानी सिंह के पुत्र अभिमन्यु सिंह जी की विद्युतस्पर्शाघात से असामयिक निधन हो गया। जैसे ही इस घटना की सूचना पूर्व विधायक माननीय सुमित कुमार सिंह जी को मिली वे तुरंत मौके पर पहुँचे।प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिमन्यु जी अपने खेत से खेतीबाड़ी का काम कर लौट रहे थे, रास्ते में ग्यारह हजार वोल्ट का विद्युतीय संचरण तार गिरा हुआ था, उसमें विद्युत प्रवाह जारी था। उसके चपेट में आ गए अभिमन्यु जी। विद्युत का अपने उपभोक्ताओं तक सुरक्षित संचरण बिजली आपूर्ति करने वाली कम्पनी की प्राथमिक जिम्मेवारी है, इसमें कोई भी लापरवाही प्राणघातक हो जाती है। इस नाते यह आपराधिक लापरवाही अथवा, गैर इरादतन हत्या जैसा मामला है। माननीय पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह जी ने तत्काल दक्षिण बिहार बिजली आपूर्ति कंपनी के निदेशक से बात किया और उनकी कंपनी और कर्मियों की घोर निंदनीय लापरवाही के बारे में बताया। आखिर 11 हज़ार का तार टूटकर गिरने के बाद भी उसमें विद्युत कैसे प्रवाहित हो रहा था? तार गिरने के बाद विद्युत आपूर्ति क्यों नहीं रोकी गयी? ऐसे तो त्योहारों के महीने में बिजली आपूर्ति में कटौती कर लेते हैं? और, जान लेने के लिए बिजली की अनवरत आपूर्ति जारी रखते हैं! यह कैसी जानलेवा व्यवस्था है? उन्होंने इस मामले में तत्काल दोषियों की पहचान सुनिश्चित कर जिम्मेवारी तय करते हुए दंडित करने को कहा। इसके साथ-साथ पीड़ित परिवार को इस तरह की दुर्घटनाओं में मृत्यु होने पर मिलने वाली चार लाख की मुआवज़ा राशि यथाशीघ्र प्रदान करने को कहा। पीड़ित परिवार को बिना किसी परेशानी में डाले कम्पनी इस संबंध में तमाम औपचारिकता पूरी अपने स्तर से करवाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि मुआवज़ा राशि जल्द ही प्रदान किया जाएगा। वहीं इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।बताते चलें कि श्री सिंह पहले भी आठ लोगों को विद्युत कम्पनी से इस तरह से विद्युतस्पर्शाघात के मामले में चार-चार लाख का मुआवजा दिलवा चुके हैं।नैयाडीह पंचायत के चंद्रा गांव में छह अल्पसंख्यक समाज के बच्चों और सोनो बाज़ार के वर्णवाल समाज के दो बंधुओं की मौत बिजली लगने से हुई थी। इन्होंने लड़कर पूरे बिहार में पहली बार बिजली कम्पनी को चार-चार लाख मुआवज़ा देने को मजबूर किया था। हां, यह अवश्य है कि तब वे निर्वाचित विधायक थे, लेकिन आज जनता की ताकत और अधिक उत्साह इनके साथ है।मौके पर श्री सिंह ने कहा कि उनका यह भाई, बेटा या, साथी किसी भी सूरत में पीछे नहीं हटेगा, संघर्ष को डटा रहेगा। साथ ही मैं यह भी मानता हूं कि किसी परिजन की मौत की क्षतिपूर्ति कोई भी राशि नहीं कर सकती। लेकिन पीड़ा की बेला में कम-से-कम आर्थिक परेशानी तो इससे दूर करने की कोशिश तो हो सकती है।मैंने संबंधित कार्यपालक अभियंता से भी बात कर इस मामले में शीघ्रता से कार्रवाई का निर्देश दिया है। वहीं अभिमन्यु जी के आकस्मिक मृत्यु के बाद उनके परिजनों को कबीर अंत्येष्ठि योजना और पारिवारिक लाभ योजना की राशि तत्काल मुहैया करवाया। मैं इस पीड़ित परिवार की हर मुमकिन सहायता को हर पल तत्पर हूं। आप सबों के साथ-सहयोग से इसमें कोई कोर-कसर नहीं रहने दिया जाएगा।

-अभिषेक कुमार सिंह, जमुई।

Comments

Popular posts from this blog

शादी विवाह के अलावे मीटिंग और कॉन्फ्रेंस के लिए तैयार है होटल जेनेक्स बृज:हरेंद्र

जमुई में सुपर 30 के तर्ज पर होगा निश्शुल्क कोचिंग का संचालन:मनोज सिंह

शिक्षक दिनेश के परिजनों से मिले युवा नायक,बँधाया ढाँढस