माँ शांति कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर रिशुराज के साथ युवाओं ने गरीब बच्चो के साथ मनाई दिवाली




गुरुवार को माँ शांति कोचिंग सेंटर मलयपुर के डायरेक्टर रिशुराज सिंह के साथ मलयपुर के युवाओं ने प्रखंड के पतनेस्वर टोला, मसौन्दहिय्या टोला, विजयसागर महादलित टोला, कैरीबांक महादलित टोला सहित दर्जनों महादलित टोलों में जाकर सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले गरीब बच्चों के साथ दीपावली मनाई। वहीं, स्कूली बच्चों को दीया सलाई, मोमबत्ती, कॉपी, कलम,चॉकलेट देते हुए सभी को मिठाईयां भी खिलाई। इधर, अपने बीच डायरेक्टर रिशुराज सिंह को देख स्कूली बच्चों के खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। डायरेक्टर श्री सिंह ने ने एक एक कर सभी स्कूली बच्चों को मिठाई खिलाई। वहीं, बच्चों से इको फ्रेंडली दीपावली मनाने की अपील की। बच्चों को संबोधित करते हुए युवा समाजसेवी सह लक्ष्य कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर संजीत कुमार सिंह ने कहा कि संसाधन के अभाव को कभी अपने उपर हावी नहीं होने दें। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें और कठिन परिश्रम करें। अभाव के बीच भी कठिन परिश्रम करने वाले सफलता की मंजिल तक पहुंच जाते हैं। ऐसा नहीं है कि प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे ही मेधावी होते हैं। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे भी आगे चल कर अपने परिवार का नाम रौशन करते हैं। मैं भी बचपन से आपलोगों की तरह ही पढ़ाई की। इधर, छात्र-छात्राओं ने कहा कि रिशूराज सर  की बातों से हमलोगों का आत्मविश्वास बढ़ा है। इस मौके पर इम्पारसियल इंग्लिश कोचिंग संस्थान के डायरेक्टर चंदन मिश्रा, भाजयुमो के बीरविजय विकास सिंह, विश्वजीत सिंह, प्रिंस सिंह, दीपू दीपनारायण सिंह, सन्नी सिंह, दयानाथ सिंह,सुधांशु सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

-अभिषेक कुमार सिंह, जमुई।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

शादी विवाह के अलावे मीटिंग और कॉन्फ्रेंस के लिए तैयार है होटल जेनेक्स बृज:हरेंद्र

जमुई में सुपर 30 के तर्ज पर होगा निश्शुल्क कोचिंग का संचालन:मनोज सिंह

शिक्षक दिनेश के परिजनों से मिले युवा नायक,बँधाया ढाँढस