बिहार और बिहारियों को अपने सपूत पर नाज है:सुमित
युवा नायक माननीय सुमित कुमार सिंह जी ने कहा है कि बिहार के सपूत, गया-पटना रोड से सटे पाली गांव में जन्म लेकर देश में बिहार का नाम रौशन करने वाले भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी रहे दिनेश्वर शर्मा जी को कश्मीर समस्या का समाधान निकालने की जिम्मेवारी दी गई है। यह बहुत बड़ी बात है। दिनेश्वर शर्मा जी इंटेलीजेंस ब्यूरो के प्रमुख रह चुके हैं। आईबी प्रमुख का ओहदा ही भारत के सबसे वरिष्ठ और योग्यतम पुलिस अधिकारी का ओहदा माना जाता है। बिहार के सपूत को भारत सरकार ने इस लायक माना कि वही कश्मीर में सभी पक्ष के लोगों से बात कर कश्मीर समस्या का प्रभावी समाधान निकाल सकते हैं। इसीलिए उन्हें जम्मू-कश्मीर में प्रमुख वार्ताकार नियुक्त किया गया है। यह बड़े गौरव की बात है, दिनेश्वर शर्मा ने बिहार और तमाम बिहारवासियों को गौरवान्वित किया है। सूबे को उन पर नाज है। उम्मीद है कि वे अपने उद्देश्य में पूरी तरह सफल होंगे और जम्मू-कश्मीर की समस्याओं का स्थायी समाधान निकाल सकेंगे, उसे सुशासन और विकास के रास्ते पर आगे ले जाने में निर्णायक भूमिका अदा करेंगे।
-अभिषेक कुमार सिंह, जमुई।
-अभिषेक कुमार सिंह, जमुई।
Comments
Post a Comment