मेरठ एएसपी सुकृति माधव ने अपने गांव मलयपुर में किया छठ
मेरठ एएसपी सुकृति माधव ने अपने गांव में किया छठ
Team अपना जमुई:-
जमुई के मलयपुर गांव निवासी मेरठ एएसपी सुकृति माधव मिश्रा ने अपने गांव में माता-पिता और अपने परिजनों के साथ छठ मनाया। अपने पहले ही पोस्टिंग में चर्चित हो गए सुकृति माधव ने गांव पहुंचते ही अपने साथियों को तलाशा, बुजुर्गों से मुलाकात की और मलयपुर अवस्थित आंजन नदी के आसपास के इलाके में साफ-सफाई के काम में निकल पड़े। दिन भर काम के बाद शाम में आंजन नदी के कदम घाट पर उन्होंने अर्घ्य दिया। सुकृति न बताया कि आस्था और गांव में परिजन व साथियों के साथ छठ मनाने में बेहद सुखद एहसास हुआ। इधर, जमुई एसपी जयंतकांत अपनी पत्नी स्मृति पासवान के साथ पत्नेश्वर पहाड़ के किउल नदी घाट पर छठ पर्व मनाने पहुंचे और भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया।
-अभिषेक कुमार सिंह, जमुई।

Comments
Post a Comment