खेल का विकास और उसमें सफलता मानव विकास के स्तर का द्योतक होता है:सुमित

खेल का विकास और उसमें सफलता मानव विकास के स्तर का द्योतक होता है। मैं खेल और उससे संबंधित गतिविधियों का प्रबल पक्षधर रहा हूं। भरसक कोशिश रहती है कि खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने में सहायता कर सकूं।उपरोक्त बातें बिहार मिलट्री पुलिस अर्थात बीएमपी के द्वारा पटना में कबड्डी प्रशिक्षण शिविर में पूर्व विधायक माननीय सुमित कुमार सिंह जी ने शामिल होने के दौरान कही।साथ ही  कहा कि आप अपना सौ फीसदी दें, अपनी ओर से प्रयत्न में कोई कमी न होने दें। भगवत गीता में कहा गया है न, कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन...! अपने मन-प्राण से भरपूर प्रयास करें, परिणाम को झक मार कर कोशिश करने वालों के कदमों को चूमने आएगी। सब उत्साह से काफी लबरेज हैं, वह सब निश्चय ही कबड्डी के बड़े खिलाड़ी बनेंगे, फिर इनमें से कुछ प्रो कबड्डी लीग के बड़े सितारों प्रदीप परदीप नरवाल आदि की तरह ग्लैमरस कबड्डी की दुनिया में चमकें, फिर देश के लिए इस खेल में पदक लेकर आएं, यही मेरी शुभकामनाएं है। 2020 तक ओलंपिक में भी कबड्डी को मान्यता मिल सकती है, तब हमारे ये प्रशिक्षित कबड्डी खिलाड़ियों अपने दम पर अपने राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे। हम सबका राज्य खेलों के मामले में काफी पीछे है। बीएमपी जैसे संगठन सार्थक कोशिश कर रहे हैं, ऐसे और संगठनों को आगे आना चाहिए। तभी सूरतेहाल में बदलाव होगा।

-अभिषेक कुमार सिंह, जमुई।


Comments

Popular posts from this blog

शादी विवाह के अलावे मीटिंग और कॉन्फ्रेंस के लिए तैयार है होटल जेनेक्स बृज:हरेंद्र

जमुई में सुपर 30 के तर्ज पर होगा निश्शुल्क कोचिंग का संचालन:मनोज सिंह

शिक्षक दिनेश के परिजनों से मिले युवा नायक,बँधाया ढाँढस