जमुई की बेटी श्रेयशी ने आस्ट्रेलिया में फहराया परचम

 जमुई की श्रेयशी सिंह ने शूटिंग चैंपियनशिप में एक बार फिर अपना परचम लहराते हुए ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया है.ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में चल रहे कामनवेल्थ शूटिंग चैंपियनशिप में श्रेयशी सिंह ने यह सफलता पाई है. श्रेयशी सिंह ने सिल्वर मेडल डबल ट्रैप सिंगल महिला शॉटगन की प्रतियोगिता में अपने नाम किया है. इससे पहले भी कई बार कई मेडल श्रेयशी ने अपने नाम कर चुकी है.श्रेयशी सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह और बांका के पूर्व सांसद पुतुल कुमारी की पुत्री है. श्रेयशी के इस सफलता से जमुईवासी काफी खुश हैं. अपने जिले की बेटी को लोगो ने इस जीत के लिए बधाइयां दी है.

-अभिषेक कुमार सिंह, जमुई।

Comments

Popular posts from this blog

शादी विवाह के अलावे मीटिंग और कॉन्फ्रेंस के लिए तैयार है होटल जेनेक्स बृज:हरेंद्र

जमुई में सुपर 30 के तर्ज पर होगा निश्शुल्क कोचिंग का संचालन:मनोज सिंह

शिक्षक दिनेश के परिजनों से मिले युवा नायक,बँधाया ढाँढस