विकास संबंधी हरेक कार्यों में सदैव तत्परता के साथ शामिल होता हूँ:सुमित
महात्मा गांधी गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत सोनो प्रखंड के लालीलेवार पंचायत अंतर्गत जोसेफ जोरा आदिवासी टोला में पीसीसी सड़क का उदघाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक माननीय सुमित कुमार सिंह जी शामिल हुए।मौके पर संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि पंचायत के लोगों एवं जनप्रतिनिधियों का उदगार प्रेम है कि उन्होंने चार लाख साढ़े उन्यासी हज़ार की लागत से बनने वाली इस सड़क के शुभारम्भ के लिए मुझे आमंत्रित किया था. मैं विकास संबंधी हर कार्य में सदा तत्परता के साथ शामिल होता हूं. इन सबके प्रेमाग्रह को तो कतई टाल नहीं सकता था! वहां मैं समाज के सबसे अंतिम पायदान पर खड़े वर्ग के बीच सड़क के रूप में विकास की रोशनी पहुंचने का साक्षी बना. वहां की परंपरा के अनुरूप वहां की मां-बहनें पांव पूजन कर स्वागत कर रही थीं, मेरे लिए यह स्थिति अत्यंत दुविधाजनक थी. मैं आधी आबादी को पूरा आदर अधिकार सम्मान देने का पैरोकार हूं. लेकिन उनकी परम्पराओं को निभाना मज़बूरी थी. इस अवसर पर पंचायत के मुखिया एवं मुख्य कर्ता-धर्ता श्याम सुन्दर सिंह जी, समाजसेवी पंचानंद जी, गजन यादव जी, चंद्रशेखर जी और बड़ी तादाद में मां-बहन स्त्री-पुरुष ग्रामीण उपस्थित थे.
-अभिषेक कुमार सिंह, जमुई।
-अभिषेक कुमार सिंह, जमुई।





Comments
Post a Comment