त्रिपुरा,नागालैंड में जीत के बाद भाजपा ने मनाया जश्न,अजयप्रताप जी ने कहा
~जमुई से अभिषेक कुमार सिंह की रिपोर्ट:-
पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा और नागालैंड विधानसभा चुनावों में बंपर जीत से भाजपाइयों ने जमकर जश्न मनाया। नेताओं और युवा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई। शनिवार को पूर्वाह्न पूर्वोत्तर राज्यों के चुनावों के रूझान भाजपा के पक्ष आने लगे तो कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। इधर जमुई के लोकप्रिय पूर्व विधायक अजयप्रताप सिंह जी ने कहा कि केंद्र सरकार की ‘सबका साथ सबका विकास’ नीति के तहत हर वर्ग के लोगों के लिए चहुमुंखी विकास विकास सुनिश्चित हुआ है। यह केंद्र सरकार की नीतियों पर जनता के समर्थन की मुहर भी है।साथ ही यह पीएम मोदी के विकास एजेंडे और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के कुशल नेतृत्व की जीत है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रभावी ‘लुक ईस्ट’ नीति को ‘एक्ट ईस्ट’ में बदलकर पूर्वी भारत में विकास को एक नई दिशा व गति मिली है। केंद्र सरकार की विकास नीतियों को पूरे देश के साथ-साथ अब उत्तर-पूर्व की जनता ने भी प्रसन्नता से स्वीकारा है। मोदी जी के नेतृत्व में देश ने इतिहास रचा है, जो क्षेत्र आतंकवाद से प्रभावित थे, वहां भी भाजपा की जीत पूरे देश में नया विश्वास जगा है। जनता स्वीकार कर चुकी है कि मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है और भाजपा ही देश का विकास कर सकती हैं। 2019 में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस मुक्त भारत का सपना लगभग पूरा होने जा रहा है।

Comments
Post a Comment