इंटरनेट साथी के ट्रेनिंग में उत्साहवर्धन करने पहुँचे युवा नायक
जमुई से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट:--
🔷👉प्रखंड संसाधन केंद्र सोनो में गूगल, टाटा ट्रस्ट और डिजिटल एम्पॉवरमेंट फाउंडेशन द्वारा इंटरनेट साथी के ट्रेनिंग के दौरान उनका उत्साहवर्द्धन करने युवा नायक माननीय #सुमित_कुमार_सिंह जी पहुंचे।मौके पर युवा नायक ने कहा कि इंटरनेट आज की मूलभूत आवश्यकता बन गयी है। बिना इंटरनेट के आप विकास के दौड़ में काफी पीछे छूट जाएंगे। इसलिए इसको समझना और इसका संचालन सीखना अनिवार्य हो गया है। डिजिटल तरीके-से चीजें बदल रही है। चिट्ठी-पत्री से आगे निकल ईमेल, व्हाट्सएप और मैसेंजर तक मामला पहुंच गया है। आधार कार्ड, पैन कार्ड, डिजिटल लेन-देन, इ-टिकटिंग, रूट मैप, गूगल मैप, सोशल नेटवर्किंग आदि के कारण इंटरनेट जिंदगी की जरूरत बन गयी। इसके उपयोग से आपका जीवन सहज होता है, दूसरों की जिंदगी भी आसान आप बनाते हैं। शासन-प्रशासन की व्यवस्था में भी पारदर्शिता आती है। कोई हकमारी नहीं कर सकता। इंटरनेट साथी अपने साथ-साथ समाज को भी जागरूक करें। उनमें भी इंटरनेट के प्रति जागरूकता फैलाएं। इसमें बड़ी संख्या में गांव-घर की माताएं, बहनें ट्रेनिंग में हिस्सा ले रही हैं, यह बड़ी खुशी की बात है। महिलाओं में इंटरनेट जागरूकता पैदा होने का फायदा एक परिवार और परिवार से समाज को होगा। साथ ही इस ट्रेनिंग की व्यवस्था में जुटे साथियों को युवा नायक ने बधाई दिया।

Comments
Post a Comment