आज बिहार को मिली बड़ी सौगात:सुमित


🔷🔴👉युवा नायक (JDU)माननीय सुमित कुमार सिंह जी ने कहा है कि आज बिहार को बड़ी सौगात मिली है. 1960-70 के दशक के बाद 20 हज़ार करोड़ का इतना बड़ा पूंजी निवेश सफलतापूर्वक सरजमीं पर साकार हुआ. #मधेपुरा में #विद्युत_रेल_इंजन_कारखाना न सिर्फ बनकर तैयार हो गया है. बल्कि, उत्पादन भी शुरू हो गया है. इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व की तो सराहना करनी ही पड़ेगी. 2007-08 में लालूजी रेल मंत्री थे तो उन्होंने बजट में इस रेल कारखाने की घोषणा की थी. लेकिन उसके बाद से यह घोषणा सफेद हाथी बन गया. 2014 तक एक ईंट नहीं पड़ा. पुनः 16 मई 2014 को नया जनादेश आया. नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनी. तब उन्होंने 2015 में फ्रांस की सरकार से करार किया. वहां की अल्सटॉम कंपनी पूंजी निवेश को राजी हुई. मात्र तीन साल में यह विद्युत् रेल इंजन कारखाना न सिर्फ पूरा बन गया. बल्कि, यहां पहला रेल विद्युत् इंजन का भी उत्पादन संभव हो गया. वह दुनिया का सबसे बेहतरीन विद्युत् रेल इंजन है. यह कोई आम बात नहीं है. सच में क्रांतिकारी उपलब्धि है. इसकी जितनी सरहना की जाय कम है. इससे प्रेरणा लेने की जरूरत है. माननीय मुख्यमंत्री नीतीश जी ने कारखाने के लिए तयशुदा समय में बेरोकटोक भूमि अधिग्रहण सुनिश्चित करवाया. यह उनका योगदान है. जिस मधेपुरा को बिहार ही नहीं, भारत का सबसे पिछड़ा दुर्गम क्षेत्र करार दिया जाता था. वह सोने देने वाली साबित हो गयी. यह है नेतृत्व की दृष्टि और प्रयत्न. मैं अपने चकाई को चंडीगढ़ बनाने की बात करता हूं तो कुछ निराशावादी उपहास उड़ाते हैं. आज उन्हें भी मधेपुरा से कुछ तो सीख मिली होगी. मेरी मनोकामना है कि ऐसे ही अपने पूरे अंग क्षेत्र को विकास के तमाम मानदंड को पीछे छोड़ आगे बढ़ते देखना चाहता हूं. इसके लिए सतत, सदैव प्रयत्नशील हूं.

-अभिषेक कुमार सिंह, जमुई।

Comments

Popular posts from this blog

शादी विवाह के अलावे मीटिंग और कॉन्फ्रेंस के लिए तैयार है होटल जेनेक्स बृज:हरेंद्र

जमुई में सुपर 30 के तर्ज पर होगा निश्शुल्क कोचिंग का संचालन:मनोज सिंह

शिक्षक दिनेश के परिजनों से मिले युवा नायक,बँधाया ढाँढस