Posts

Showing posts from June, 2018

मलयपुर पंचायत में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में चला महासंपर्क अभियान

Image
रविवार को भारतीय जनता पार्टी बरहट मण्डल अध्यक्ष विनय कुमार पांडेय के नेतृत्व में मलयपुर पंचायत के बुथ संख्या 161व 162,157 पर राष्ट्रीय कार्यक्रम महासंपर्क अभियान चलाया गया ।सैकड़ों लोगों से संपर्क स्थापित कर केन्द्र सरकार के चार साल की उपलब्धियों को समझाया गया ।इधर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष विनय पांडेय ने बताया कि जन धन योजना, जन सुरक्षा योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छता अभियान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1 करोड़ से अधिक गरीब परिवार को आवास दिया गया, 11 करोड़ से अधिक लोगों को मुद्रा योजना से लाभ सहित लगभग 22 करोड़ से अधिक गरीब परिवार के जीवन स्तर को उठाने में अभूतपूर्व सफलता नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में मिला ।इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि नरेन्द्र भाई मोदी ने गरीब मजदूर, किसान, अगड़ा पिछड़ा, शोषित बंचित दलितों के विकास के लिए अविस्मरणीय कार्य किया है ।किसान की आय दुगुनी करने के लिए बहुआयामी प्रयास किया है ।कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुबोध सिंह, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कन्हैया सिंह, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष हिमांशु क...

सबका समर्थन,सहयोग, स्नेह और सद्भाव ही मेरी शक्ति है:-सुमित

Image
निरंतर जनसंवाद से ही जनसमस्याओं का वास्तविक समाधान की दिशा में बढ़ा जा सकता है। मैं इस बारे में सचेत रूप से प्रयास करता हूं, एक ईश्वर के अलावा कोई सर्वज्ञ नहीं होता, लेकिन लैटिन में एक कहावत है 'Vox Populi, Vox Dei' अर्थात, जनता की आवाज़ ईश्वर की आवाज़ होती है। इस नाते भगवान के बाद सच में कोई सर्वज्ञ है तो वह जनता ही है। इसलिए मेरी भरपूर कोशिश होती है कि जितना संभव उतने लोगों से मुलाकात कर उनसे वास्तविक जनसमस्याओं की जानकारी एवं उनके वास्तविक समाधान हासिल कर भरसक निदान निकालने की कोशिश करना।उक्त बातें जदयू के लोकप्रिय युवा नायक #_सुमित_कुमार_सिंह जी ने चकाई स्थित निरीक्षण भवन में आमजनों के साथ जनसमस्याओं से रूबरू होने के दौरान कही।जहां तक संभव हुआ युवा नायक ने उनका निदान निकालने की कोशिश की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। -अभिषेक कुमार सिंह, जमुई।

कल्पना को कल्पनातीत सफलता पर युवा नायक ने दी बधाई

Image
जदयू के लोकप्रिय युवा नायक सुमित कुमार सिंह ने कहा है कि बिहार के अत्यंत छोटे एवं आर्थिक रूप से सर्वाधिक पिछड़े जिले शिवहर के तरियानी प्रखंड की बेटी कल्पना कुमारी ने समस्त बिहार वासियों को गौरवान्वित किया। उन्होंने #NEETResults2018 में पूरे देश में सर्वोच्च स्थान लाकर अपने माता-पिता ममता कुमारी जी एवं राकेश मिश्रा जी के साथ हम सबों को बहुत बड़ी खुशी दी है। कल्पना को कल्पनातीत सफलता की बहुत-बहुत बधाई! गांव से निकल नवोदय विद्यालय में पढ़ी बिहार की इस सुपुत्री ने 99.99% अंक हासिल कर सबको चमत्कृत कर दिया है। कल्पना सच में तुम कल्पना से परे हो। कभी हम सब कहानियों में सुनते हैं कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद जी को प्रेसिडेंसी कॉलेज में 100 में 100 अंक सही उत्तर लिखने पर एक अंक काट लिया था, क्योंकि पूर्णांक कैसे दिया जा सकता था! इस पर राजेन्द्र बाबू खूब रोये थे, उनकी उत्तर पुस्तिका पर लिखा गया था कि 'The examinee is better than examiner.' अर्थात, परीक्षार्थी परीक्षक से बेहतर है। आज बेटियां विशेषकर बिहार की बेटियां राजेन्द्र बाबू की सफलत...

पूर्व विधायक के वक्तव्य पर सांसद के एवज में लोजपा जिलाध्यक्ष द्वारा राजनैतिक बयान देना निंदनीय:जदयू जिलाध्यक्ष

Image
सोमवार को जिला जदयू कार्यालय जमुई में जिलाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि इन दिनों सोशल मीडिया और समाचार पत्र के माध्यम से चकाई विधानसभा क्षेत्र में बरनार जलाशय योजना तथा अन्य विकास योजना के लिए किए गए प्रयास पर जदयू नेता सह पूर्व विधायक श्री सुमित कुमार सिंह के वक्तव्य पर माननीय सांसद के एवज में लोजपा जिलाध्यक्ष द्वारा राजनैतिक बयान देना निंदनीय है। बेहतर होता है कि स्वयं सांसद महोदय श्री सुमित सिंह के वक्तव्य का खंडन अपने प्रयास के प्रमाण से कर देते? हमें ध्यान रहे कि सांसद श्री चिराग जी और पूर्व विधायक श्री सुमित जी एनडीए के युवा एवं ऊर्जावान नेता हैं। इन दोनों के बीच की बातों में लोजपा जिलाध्यक्ष को दलिय दायरे में नहीं घसीटना चाहिए बल्कि आपसी समन्वय के लिए दोनों के बीच तथ्यों के अंतर का परिमार्जन करना चाहिए। मैं लोजपा जिलाध्यक्ष से अनुरोध करता हूं कि आप माननीय सांसद का समय सुनिश्चित कराएं और मैं अपने वरीय नेताओं से बात कर माननीय पूर्व विधायक श्री सुमित जी का समय निश्चिंत कराने का प्रयास करूँगा। दोनों जिलाध्यक्षों की संयुक्त उपस्थिति में दोनों नेता की वार्ता हो...

जनसमस्याओं के बारे में जानने को मैं सदैव उत्सुक रहता हूँ:-सुमित

Image
जमुई में जदयू के लोकप्रिय युवा नायक #सुमित_कुमार_सिंह जी के रहने के दौरान परिसदन में क्षेत्र-समस्त जिला या, सम्पूर्ण अंग इलाके से आये हुए लोगों से मिलना-जुलना, उनका सलाह-मशविरा, सुझाव सुनना-समझना निरंतर चलता रहता हैं।युवा नायक बताते हैं कि  सब मेरे लिए तो मेरे अपने हैं। सबकी अपनी-अपनी समझ होती है, उनकी अनूठी राय कभी-कभी तो सबसे अलग और बहुत ही प्रभावकारी होती है। अब जो जनता जनार्दन से जनसमस्याओं के डर से दूर रहेंगे वह कैसे उनकी सामूहिक बुद्धिमत्ता से लाभान्वित होंगे। वैसे मैं जनसमस्याओं के बारे में जानने को सदैव उत्सुक रहता हूं, यथासंभव निदान को प्रयासरत रहता हूं। कोई औपचारिक प्राधिकारी नहीं होने के बावजूद ईश्वर कृपा और आप सबों के स्नेह से अधिकांश का समाधान अपने यहां से प्रयास करने पर प्रायः हो जाता है। सब आप सबों के समर्थन के नैतिक बल से संभव है। -अभिषेक कुमार सिंह, जमुई।

पप्पू को चार वर्षीय कार्यकाल में जमुई का चार बार नाम लेना भारी पड़ रहा था:-सुमित

Image
जदयू नेता सह पूर्व विधायक सुमित_कुमार_सिंह जी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि झाझा में रेल मंत्रालय ने आठ एकड़ भूमि हस्तातंरण करवाकर एक केंद्रीय विद्यालय की सुचारू रूप से स्थापना का सार्थक प्रयास किया। केंद्रीय सर्वजनिक क्षेत्र के संगठन अपने कर्मियों के हित एवं अन्य दायित्व के तहत केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को प्रायोजित करते हैं। लेकिन रेलवे द्वारा यथोचित भूमि के हस्तांतरण के बावजूद केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से कोई निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। इस संबंध में देश की राजधानी दिल्ली में जो जिला का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं ऐसे जनप्रतिनिधि को सार्थक रचनात्मक प्रयत्न करना चाहिए था। लेकिन उन्हें तो जब अपने चार वर्षीय कार्यकाल में जमुई का चार बार नाम लेना भारी पड़ रहा था तो वह क्या ख़ाक प्रयास करते!लेकिन मैं झाझा के पूर्ववर्ती विधायक सह माननीय पूर्व मंत्री जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदर रावत जी को धन्यवाद दूंगा कि उन्होंने केंद्रीय विद्यालय संगठन से न सिर्फ केंद्रीय विद्यालय भवन निर्माण में विलंब के बारे में पत्राचार किया, बल्कि, इस बारे संबंधित प्राधिकार से संवाद स्थापित किया। केंद्...