पूर्व विधायक के वक्तव्य पर सांसद के एवज में लोजपा जिलाध्यक्ष द्वारा राजनैतिक बयान देना निंदनीय:जदयू जिलाध्यक्ष
सोमवार को जिला जदयू कार्यालय जमुई में जिलाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि इन दिनों सोशल मीडिया और समाचार पत्र के माध्यम से चकाई विधानसभा क्षेत्र में बरनार जलाशय योजना तथा अन्य विकास योजना के लिए किए गए प्रयास पर जदयू नेता सह पूर्व विधायक श्री सुमित कुमार सिंह के वक्तव्य पर माननीय सांसद के एवज में लोजपा जिलाध्यक्ष द्वारा राजनैतिक बयान देना निंदनीय है। बेहतर होता है कि स्वयं सांसद महोदय श्री सुमित सिंह के वक्तव्य का खंडन अपने प्रयास के प्रमाण से कर देते? हमें ध्यान रहे कि सांसद श्री चिराग जी और पूर्व विधायक श्री सुमित जी एनडीए के युवा एवं ऊर्जावान नेता हैं। इन दोनों के बीच की बातों में लोजपा जिलाध्यक्ष को दलिय दायरे में नहीं घसीटना चाहिए बल्कि आपसी समन्वय के लिए दोनों के बीच तथ्यों के अंतर का परिमार्जन करना चाहिए। मैं लोजपा जिलाध्यक्ष से अनुरोध करता हूं कि आप माननीय सांसद का समय सुनिश्चित कराएं और मैं अपने वरीय नेताओं से बात कर माननीय पूर्व विधायक श्री सुमित जी का समय निश्चिंत कराने का प्रयास करूँगा। दोनों जिलाध्यक्षों की संयुक्त उपस्थिति में दोनों नेता की वार्ता हो। विश्वास है कि इस संदर्भ में सत्य तथ्य प्रमाणित हो जाएंगे। क्योंकि गिनती के कुछ उछलकू और कतिपय नेता एनडीए के बीच आदतन खटास पैदा कर अपने को सुशोभित करने से नहीं चूकेंगे। हम सबको मिलकर NDA की मजबूती के लिए और आसन्न लोकसभा चुनाव का डटकर मुकाबला के लिए आपसी समन्वय का प्रयास हमारा दायित्व है।इस अवसर पर जदयू नेता पंकज सिंह,जेपी सेनानी राजेश सिंह,पवन साह, अरुण भारती, पप्पू मंडल,सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
-अभिषेक कुमार सिंह, जमुई।
-अभिषेक कुमार सिंह, जमुई।
Comments
Post a Comment