जातिवाद से उठकर गरीबों की सेवा के लिए तत्पर रहेगा बीडीएम:गोल्डन

BDM ने #गरही के ग्रामीणों की माँग पूरा करबाया।

#जमुई जिला के खैरा थाना अंतर्गत गरही स्थित अचानक हटाए बी एम पी #कैम्प को पुनः स्थापित करने के लिए I.G. #भागलपुर एवं  S.P. #जमुई के प्रति #बहुजन #दलित #मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गोल्डन अंबेडकर ने आभार जताया है।साथ ही गोलडन अंबेडकर ने बताया कि गरही  में  4-5 वर्षों से #अपराधी दहशत माहौल देखते हुए शांत वातावरण के लिए स्थापित किया गया था लेकिन अचानक 25/6/2018 को #कैम्प हटाया गया जिससे वहाँ के आमजन भयभीत थे ।जिसको लेकर BDM के नेतृत्व में I.G. भागलपुर महोदय को 27 जून को #आवेदन देकर पुनः कैम्प स्थापित के लिए संघर्ष कर माँग किए।बहुजन दलित मोर्चा की मांग को  देखते हुए  2-7-2018 को पुनः कैम्प स्थापित कर ग्रामीणों में हौसला बढ़ा दिए । इस खुशी में बहुजन दलित मोर्चा के कार्यकर्ता को गरही बुलाकर ग्रामीणों द्वारा आज #स्वागत किया गया। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आप सबों की ताकत स्नेह प्रेम  मिलते रहेगा तो जातिवाद से उठकर गरीबों पीड़ितों के लिए हमसब कार्यकर्ता भाई भतीजा बनकर हर मोड़ पर सहयोग के तैयार रहूँगा ।जो आज फिर एक बड़ा #उदाहरण बनाकर  दिखाया हूँ । लेकिन विधायक हो या जो भी #प्रतिनिधि सिर्फ वोट के समय आपलोगों के बीच  आकर  ले लेते हैं और जनताओं की समस्या एवं जुल्म अत्याचार के विरोध इंसाफ दिलाने नहीं आते है । इसलिए #वोट को चुनाव वक्त सही व्यक्ति को दिजीये जो विकास के साथ जनसमस्या निष्पादन कर सकें ।क्योंकि आजादी के बाद भी यह विधानसभा सबसे पिछड़ा रहा है। जिस दिन अपना वोट को रिश्ता समझ लेंगे उसी दिन से गरीबों की समस्या समाप्त हो जाएगा ।इस मौके पर #गौतम पासवान नगर अध्यक्ष, #अनिल रविदास जिला प्रधान महासचिव सह प्रखण्ड अध्यक्ष सरपंच संघ खैरा, #सहिंद्र दास जिला सोशल मीडिया प्रभारी,#मोहम्मद नौशाद आलम जिला उपाध्यक्ष, #विनय केशरी युवा भाजपा नेता, #मोहम्मद सैफुल्ला अंसारी, उमेश रविदास, प्रदीप कुमार दास,सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।



Comments

Popular posts from this blog

शादी विवाह के अलावे मीटिंग और कॉन्फ्रेंस के लिए तैयार है होटल जेनेक्स बृज:हरेंद्र

जमुई में सुपर 30 के तर्ज पर होगा निश्शुल्क कोचिंग का संचालन:मनोज सिंह

शिक्षक दिनेश के परिजनों से मिले युवा नायक,बँधाया ढाँढस