राजधानी जैसे बड़े शहरों की तरह ही होटल जेनेक्स ब्रिज 1589 का शुभ उद्घाटन 19 अक्टूबर को जमुई में
जमुई में अब राजधानी जैसे बड़े शहरों की तरह ही स्टेशन रोड जमुई में बने होटल जेनेक्स ब्रिज 1589 का शुभ उद्घाटन 19 अक्टूबर शुक्रवार के दिन विजयादशमी के अवसर पर होने जा रहा है। इस आशय की जानकारी बुधवार को होटल जेनेक्स ब्रिज में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में होटल के प्रोपराइटर मनोज कुमार सिंह, 1589 ग्रुप ऑफ़ होटल के वाइस प्रेसिडेंट सुधीर अवस्थी व होटल के महाप्रबंधक हरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दिया। उन्होंने कहा कि सुबे के पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह के कर कमलों के द्वारा दोपहर के 2:00 बजे होटल का उद्घाटन किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व भवन निर्माण मंत्री दामोदर रावत, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह उपस्थित रहेंगे। 1589 ग्रुप ऑफ़ होटल के वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशन सुधीर अवस्थी व होटल के एमडी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस ग्रुप द्वारा देशभर में लगभग 90 होटलों का संचालन किया जा रहा है। जहां इस कड़ी में जमुई में भी एक जैनेक्स ब्रिज का शुभारंभ किया जाएगा। इस होटल में 2 सुइट रूम सहित 32 सुसज्जित कमरे हैं, जिसमें मेहमानों के लिए सारे सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। सुइट के अलावा होटल में 4 स्टैंडर्ड रूम 20 एक्सक्यूटिव रूम और 6 डीलक्स रूम हैं। शादी-विवाह बर्थडे पार्टी और सेमिनार के लिए वातानुकूलित हॉल भी मौजूद है। खाने के लिए पंजाबी जंक्शन के नाम से रेस्टोरेंट की सुविधा है। पंजाब जंक्शन रेस्टोरेंट में इंडियन, साउथ इंडियन सहित अन्य प्रकार के व्यंजनों की व्यवस्था की गई है। होटल ने अपने मेहमानों के लिए ओपनिंग ऑफर की भी सुविधा घोषणा की है जिसमें कमरों की बुकिंग में 15 फ़ीसदी तक की छूट दी जाएगी। रेस्टोरेंट में ऑर्डर पर खाने पर 20% की छूट दी जाएगी दी जा रही है। इसके अलावा दो बुफे डिनर में एक डिनर फ्री का शुरुआती ऑफर दिया जा रहा है। महिलाओं के लिए किटी पार्टी का भी इंतजाम इस होटल में विशेष रूप से रखा गया है। जेनरल मैनेजर हरेन्द्र कुमार ने बताया कि बर्थडे और सालगिरह मनाने पर होटल की ओर से आकर्षक ऑफर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जमुई जैसे स्थानों का पोटेंशियल किसी ने ना पहचाना न जाना लेकिन हमारे ग्रुप ने पहचान कर अपनी ग्रुप होटल जेनेक्स ब्रिज 1589 को स्थापित किया है। यह भी बताया कि होटल जेनेक्स ब्रिज 1589 ग्रुप दो देशों में कार्य कर रही जिसमें कार्य कर रहे सारे लोग लगभग बिहार के ही हैं और यह पहला मौका है जहां बिहार राज्य में जमुई का पहला नाम है। यहां के लोकेशन में बताया गया कि जमुई महावीर की धरती है और यह बहुत ही अच्छी जगह है आप चाहे इकोनामिक स्तर पर ले या डेवलपमेंट के नजरिए से लें, यहां अच्छी तरह से बिजनस को डवलप की जा सकती है साथ ही यह भी कहा कि यहां के बेरोजगारों को भी रोजगार देने हेतु व्यवस्था रखी गई है जिसमें उन बेरोजगारों को सबसे पहले ट्रेनिंग देकर उन्हें पूरी तरह से ट्रेंड किया जाएगा और फिर जो उन्हें जिस प्रकार का काम करना है उन्हें उन कार्यों में लगाया जाएगा। खाने पीने की चीजों को लेकर कहा कि हमारे होटल में लोकल मार्केट से ही साग-सब्जी व् चावल हो या मशाले हर प्रकार की सामानों की खरीदारी करने की बात कही।जानकारी देते हुए कहा कि क्लॉर्क ग्रुप के संचालन वाले होटल के मालिक शहर के जाने-माने व्यवसायी मनोज कुमार सिंह हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि विशेष जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8409821589 और लैंडलाइन नंबर 06345-221001 पर संपर्क किया जा सकता है।
-अभिषेक कुमार सिंह, जमुई।
-अभिषेक कुमार सिंह, जमुई।





Comments
Post a Comment