आम लोगों से जनसंवाद मेरी पहली प्राथमिकता:सुमित
मैं जहां भी होता हूं, चाहे अवसर जैसा भी हो। आम लोगों से जनसंवाद मेरी प्राथमिकता होती है। उनसे संवाद कर उनकी समस्याओं के निदान को हरसंभव प्रयत्न करने के साथ-साथ उनसे बहुत सारी जमीनी जानकारी एवं उनके बहुमूल्य सुझाव, सलाह भी हासिल करता हूं। आम लोग वास्तव में सबसे बड़े बुद्धिजीवी होते हैं, वह कितनी भी दुश्वारियों के बीच किसी भी सहजता से जीवन गुजर बसर करने की सलाहियत रखते हैं। इसलिए उनके जीवनानुभवजन्य ज्ञान अनमोल होता है।उक्त बातें चकाई के पूर्व विधायक माननीय सुमित कुमार सिंह जी ने अपने पैतृक आवास पकरी में जनसमस्याओं से रूबरू होने के दौरान कही।साथ ही उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजनोत्सव की व्यवस्था, तैयारियों की देख-रेख करने के साथ खुद मां दुर्गे की आराधना करने के दौरान वहां रहने के दौरान निरंतर जनसंवाद चलता रहा।इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। -अभिषेक कुमार सिंह, जमुई।